भारत का फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट, सबसे अधिक विदेशी सैलानी आते हैं इन जगहों पर ! हिंदी में


भारत का सबसे फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट
  हिच हाईकिंग और काउच सर्फिंग के लिए भारत का सबसे पसंदीदा स्थान 
नई नई जगह घूमना और नए-नए लोगों से मिलना बहुत सारे लोगों की इच्छा होती है। सैर-सपाटे के शौकीन अलग-अलग जगहों पर जाने की कोशिश करते रहते है। कुछ का मकसद नए जगह घुमना होता है तो कुछ का मकसद नए दोस्त बनाने और नए एक्सपेरिएंस लेना होता है। भारत में लोग घूमने के शौकीन है, लेकिन यह भी अब नए तरह का ट्रेंड शुरू हो गया है। जिसे कहते है ' हिच-हाईकिंग' । आज हम आपको बताएंगे भारत के फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जहाँ छुटियों में लोग अपना समय बिताना पसन्द करते है।

कन्नूर-ऊटी :- यदि आपको हरी भरी वादियाँ आकर्षित करती है, तो तमिलनाडु के कन्नूर हिल स्टेशन का प्लान बना सकते है| कन्नूर समुद्र तल से 1800मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और नीलगिरी पहाड़ियों पर स्थित दूसरा सबसे बड़ा हिल स्टेशन है| यहां आप डोल्फिंस नोज व्यू पॉइंट, लैब्स रॉक, दरुग, लॉज फ़ॉल, कटारी फ़ॉल आदि देख सकते है| कुन्नूर से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर खूबसूरत हिल स्टेशन ऊटी है| प्रकृति के खूबसूरत नज़ारे देखने हो, तो ऊटी से अच्छी और कोई जगह नही है| यहां आने के बाद बॉटेनिकल गार्डन, दोड्डाबेट्टा पहाड़ी घूमना ना भूलें| इस पहाड़ी से घाटी का मनमोहक नजारा दिखाई देता है| आप फैमिली के साथ कैटी वैली झरना जा सकते हैं, जो काफी खुबसूरत है| वहीं ऊटी झील से करीब तीन किमी. की दूरी पर स्थित है| इस झील के मन पर शहर का नाम ऊटी रखा गया| ऊटी का सबसे निकटतम हवाई अड्डा कोयम्बटूर है, और यह देश के प्रमुख रेल और सड़क मार्ग से जुड़ा है|

महाबलेश्वर :- कभी बम्बई प्रेसिडेंसी का समर कैपिटल रहा महाबलेश्वर पॉपुलर हिल स्टेशन है| वेस्टर्न घाट प्राकृतिक रूप में बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ यहां का मौसम काफी सुहावना होता है| पांच नदियां कृष्णा, कोयना, सावित्री, वीना और गायत्री इस इलाके से होकर बहती है| साथ, ही फैमिली के साथ कृष्णा और महाबलेश्वर मंदिर जा सकते है, जो काफी लोकप्रिय है| सनराइज देखने का मन हो, विल्सन पॉइंट चले जाइये| वेना झील पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस है| चारों और पहाड़ियों से घिरी इस झील की मनमोहक छता देखते ही बनती है| इसके अलावा प्रतापगड किला, पंचगनी, लोनावला, खंडाला आदि यहां के मुख्य आकर्षण है| पुणे सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है, जो महाबलेश्वर से 120 किमी. की दूरी पर है| यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन वाठार 62किमी. की दूरी पर है।

कुर्ग :- कर्नाटक के प्राक्रतिक सौन्दर्य से भरे हिल स्टेशन कुर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है| यहां बच्चों के साथ सैक्चुअरि देखने के साथ ट्रेकिंग, गोल्फ, एंगलिंग और रिवर राफ्टिंग का लुत्फ़ उठाया जा सकता है| कुर्ग के अधिकांश ट्रेकिंग ट्रेल्स, पश्चिमी घाट की ब्रह्मगिरी पहाड़ियों पर स्थित है| अगर आप कुर्ग में हो, तो यहां के कॉफी बागानों में घुमने का मजा उठाना बिलकुल मत भूलियेगा| इन बागानों की सैर करते समय प्रकृति की सुन्दरता को काफी करीब से महसूस कर सकेंगे| नागरहोल वाइल्डलाइफ सैक्चुअरि में बिजोन, हाथी, हिरन, सांभर, लोमड़ी जैसे कई जानवर पक्षी आसानी से दिखाई दे जायेंगे| यहां का नजदीकी एयरपोर्ट मैंगलोर है|


माउंट आबू :- माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है| अरावली की पहाड़ियों पर बसे इस हिल स्टेशन की सुन्दरता देखते ही बनती है| माउंट आबू हिल स्टेशन होने के साथ-साथ हिंदू और जैन धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल भी है| यहां के नक्की झील से पहाड़ियों का बेहद सुन्दर नजारा दिखाई देता है| पिकनिक के लिहाज से भी यह परफेक्ट जगह है| फैमिली के साथ बोटिंग का लुत्फ़ भी उठा सकते है| यहां से कुछ ही दूरी पर सनसेट पॉइंट है| यहां से डूबते हुए सूरज का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है| इसके अलावा दिलवाडा जैन मंदिर में बेहद सुन्दर मूर्तियां देखने को मिलेंगी| निकटतम हवाईअड्डा उदयपुर, जो माउन्ट आबू से 185किमी. की दूरी पर है| नजदीकी रेलवे स्टेशन आबू रोड है, जो माउंट आबू से 28किमी की दूरी पर है|माउंट आबू राजस्थान का बेहद ही प्रसिद्ध और आकर्षक घाटियों से घिरा हुआ हिल स्टेशन है। माउंट आबू ठंडे मौसम और वानस्पतिक समृद्धि की वजह से देश भर के पर्यटकों का पसंदीदा सैरगाह बन गया है। माउंट आबू की बड़ी बड़ी चट्टानें, तेज हवा जब पर्यटकों को छुकर गुजरती है तो वह सबसे अनमोल अनुभव होता है। साथ ही यहां की हसीन वादियां, हजारों फिट की ऊंचाई, झरने, उड़ते बादल, हरीभरी हरियाली, घाटियां, मंदिर और झील राजस्थान के आकर्षन में चार चांद लगा देती हैं।

आप भी इन जगहों पर घूम सकते है और नए-नए दोस्त बना सकते है। जब तक दिल जवान है एक बार इन जगहों पर घूम आए।
नए-नए खबरों के लिए हमें जरुर सब्सक्राइब करें न्यूज़ कॉपीराइट talkingstar1997
 इस न्यूज़ आर्टिकल पर talkingstar1997 का अधिकार है न्यूज़ की चोरी कानूनी कार्रवाई के अधीन है|

Comments