सबसे बड़ा मुस्लिम देश - जिसके नोटों पर है हिंदू देवी देवताओं के चित्र, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे !

          नोटों पर विराजमान हिंदू के भगवान


इंडोनेशिया का संक्षिप्त परिचय
आज जैसा कि हम सब जानते हैं कि इंडोनेशिया एक सोहार्द पूर्ण और मित्र देश है। वहां धार्मिक सौहार्द की एक अनोखी मिसाल आपको देखने को मिलेगी इंडोनेशिया दो शब्दों से मिलकर बना है इंडो और नेशिया। क्रमशः इसका अर्थ है भारत और द्वीप। अगर इसके भौगोलिक स्थिति की बात करें तो इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया में स्थित एक देश है, करीब 17508 दीपू वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 23 करोड़ है। यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। इसकी जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है और बाकी के सारे पड़ोसियों के साथ उसका व्यवहार सोहार्द पूर्ण है। एक बड़ा टूरिस्ट हब होने के साथ-साथ इसने अपने प्राचीन संस्कृति विरासत को भी संजोए रखा है। सुमात्रा और बाली इंडोनेशिया के द्वीप है इस पूरे क्षेत्र में 7 शताब्दी तक श्री विजय साम्राज्य का एक छत्र राज रहा। जिसके वजह से यहां हिंदुओं की जनसंख्या अधिक थी, लेकिन समय के साथ-साथ यहां हिंदुओं की आबादी कम होती चली गई लेकिन फिर भी वहां आज भी सौहार्द का माहौल है।


हिंदू देवी देवताओं के संदर्भ में क्या है यहां के मूल निवासी के विचार
इस देश की सभ्यता और यहां के लोगों से जुड़े कई दिलचस्प पहलू है,लेकिन आज हम इन सभी विषय पर बात नहीं कर रहे हैं। हम जिस विषय के बारे मैं हम बात कर रहे हैं, वह दुनिया के हर इंसान को पता होनी चाहिए। आज जब लोग एक दूसरे से जाति और धर्म के नाम पर लड़ रहे हैं तो वहीं इंडोनेशिया ने इन सब से विपरीत मानवता के लिए एक अनोखा मिसाल पेश किया है। भले ही आज उसका धर्म कुछ भी हो लेकिन उसने अपनी प्राचीन सभ्यता को नष्ट नहीं होने दिया। इंडोनेशिया के लोग ऐसा किसी के दबाव में आकर नहीं बल्कि अपनी स्वेच्छा से करते हैं उनका मानना है कि यह उनकी प्राचीन संस्कृति और विरासत है, जिसे वे भूल नहीं सकते भले ही आज वह किसी भी मजहब को मानते हो लेकिन उनका मूल तो वही प्राचीन स्रोत है ।

यहां नोट पर विराजमान हे गणपति बप्पा
ऐसा ही एक तथ्य यह है कि मुस्लिम बहुल राष्ट्र होने के बावजूद यहां की करेंसी पर हिंदूओं के पूजनीय गणपति जी विराजमान है। आप कह सकते हैं कि इन्हीं की तस्वीर यहां लगी है यहां के राष्ट्रीय नोट पर बप्पा विराजमान है। यहां के चौराहे पर आज भी कृष्ण अर्जुन संवाद को देखा जा सकता है। रामायण के चरित्र को बहुत अच्छे से चित्रित करके दिखाया जाता है। आप इंडोनेशिया के एयरपोर्ट पर भी महाभारत के परिदृश्यों को देख सकते हैं, जब कृष्ण ने अर्जुन को रणभूमि में सीख दी थी। यहां आपको चौक चौराहे पर अर्जुन की प्रतिमा दिखेगी और महाभारत की सीख भी मिलते रहते हैं। यह सुनने में भले ही कुछ अटपटा और पहली नजर में विश्वास ना होने वाला तथ्य लगा हो लेकिन यह सच है इंडोनेशिया के कई और ऐसे बेहद दिलचस्प पहलू है जो आपको हैरान कर देंगे। उन्होंने अपने जड़ों को अभी तक नहीं खोया जिसकी वजह से आज भी एक मुस्लिम बहुल देश में हिंदुओं के देवी देवता राष्ट्रीय मुद्रा पर विराजमान हैं। आप हमारे साथ बने रहें हमें फॉलो करें।

 इन्होंने साबित किया कि इंसान धर्म से नहीं अपने विचारों से
प्रदर्शित होता है। इस देश के निवासी ने पूरी दुनिया को बता दिया है कि आज चाहे वह किसी भी धर्म को मानते हो लेकिन उन्होंने अपने प्राचीन जड़ को नहीं खोया। वह अब भी अपनी प्राचीन परंपरा और संस्कृति का पालन करते हैं। हमें अपने वास्तविक स्रोत को नहीं भूलना चाहिए।

Comments